लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को परसा कोयला ब्लॉक से खनन कार्य की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:26 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम को छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित परसा कोल ब्लॉक में खनन शुरू करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘निगम को सरगुजा स्थित परसा कोल ब्लॉक में खनन कार्य आरंभ करने के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के साथ ही इस नए ब्लॉक में खनन कार्य शुरू करने में आ रही बाधा दूर हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि खनन कार्य शुरू होते ही राज्य के तापीय विद्युत गृहों के लिए अतिरिक्त कोयला मिलने लगेगा।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार कल्ला ने शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल व राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्दी से जल्दी इस नए ब्लॉक में कोयले का उत्पादन शुरू किया जाए।

कल्ला ने बताया कि राज्य सरकार को परसा पूर्व व कांता घाटा के पहले चरण में कोयले का खनन कर राज्य के ताप बिजली संयंत्र के लिए कोयला लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परसा कांता घाटी के दूसरे चरण के लिए भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस