लाइव न्यूज़ :

मुंबई, वडोदरा में PVR INOX अपनी 70 नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन करने जा रही शट डाउन, बताई ये बड़ी वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: September 1, 2024 15:55 IST

पीवीआर आईनॉक्स 25 सिनेमाघरों में 130 नई स्क्रीन खोलेंगे, लेकिन 25 सिनेमाघरों में नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन को बंद करेंगे। क्योंकि जब ग्रोथ नहीं, तो इसका कोई फायदा नहीं कि ये चलती रहें। पीवीआर का वित्त-वर्ष 2024 का कुल कर्ज 1,294 करोड़ रुपए हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीवीआर आईनॉक्स का घाटा बढ़ गया हैजिसे कम करने के लिए कंपनी ने बड़ा फैसला लियाअब 70 नॉन परफॉर्मिंग स्क्रीन को बद करने का फैसला लिया

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े मल्टीप्लैक्स पीवीआर आईनॉक्स ने बड़ी और नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन्स को वित्त-वर्ष 2025 में बंद करने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से ये भी खबर आ रही है कि मुंबई, वडोदरा में रियल एस्टेट बिजनेस में वस्तु की बोली लगाने के बारे में विचार कर रही है। इस बात का खुलासा हाल की रिपोर्ट में हुआ है।   

हालांकि कंपनी ने वित्त-वर्ष 2025 में 120 नई स्क्रीन जोड़ेगी, लेकिन लाभदायक वृद्धि की तलाश में वह लगभग 60-70 गैर-निष्पादित स्क्रीन भी बंद करने की तैयारी कर रही है। लगभग 40 प्रतिशत नई स्क्रीन को दक्षिण भारत का विस्तार करने की बात सामने आ रही है, जहां इसकी मध्यम से दीर्घकालिक रणनीति के अनुसार इस कम पैठ वाले क्षेत्र पर "रणनीतिक ध्यान" होगा।

कैपेक्स को कम करने के लिए पीवीआर आईनॉक्स काम कर रहा है, जिसमें चालू वित्त-वर्ष के दौरान 25 से 30 फीसदी नई स्क्रीन को जोड़ेगा। लेकिन उससे ज्यादा अपनी वित्तीय क्षमता को अपने पक्ष में करने के लिए ये बड़े कदम उठा रहा है। पीवीआर आईनॉक्स अपनी नई स्क्रीन कैपेक्स की शिफ्ट करने की ओर फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करेगा। कंपनी ने ये भी कहा कि वे कर्ज मुक्त होने को लेकर काम कर रहे हैं। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार बिजली और कार्यकारी डायरेक्टर संजीव कुमार ने कंपनी के शेयर होल्डर को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें मुंबई, पुणे और वडोदरा जैसे प्रमुख स्थानों पर हमारी गैर-प्रमुख अचल संपत्ति परिसंपत्तियों का संभावित मुद्रीकरण शामिल है। मुद्रीकरण का मतलब यही है कि कंपनी किसी भी हालत में कर्ज से उबरने के लिए संपत्ति को बेचने पर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा, कंपनी को ज्यादा से ज्यादा विस्तार दे रहे हैं, हमारी कंपनी लंबे समय की स्ट्रेटजी पर काम कर रही है, जिसेस दक्षिण भारत में स्क्रीन का विस्तार किया जा सके। इस पर ये भी बताया कि लंबे समय से मांग आ रही है और दूसरे क्षेत्रों में मल्टीप्लैक्स के बजाय स्क्रीन को बढ़ाया जाए। 

इस साल पीवीआर आईनॉक्स 25 सिनेमाघरों में 130 नई स्क्रीन खोलेंगे, लेकिन 25 सिनेमाघरों में नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन को बंद करेंगे। क्योंकि जब ग्रोथ नहीं, तो इसका कोई फायदा नहीं कि ये चलती रहें। पीवीआर का वित्त-वर्ष 2024 का कुल कर्ज 1,294 करोड़ रुपए हो गया है। इसलिए कंपनी किसी भी हालत में इसे कम करना चाहती है और अब तक 136 करोड़ रुपए चुका दिए गए हैं। 

टॅग्स :PVR CinemasमुंबईMumbaiVadodara Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?