लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी चेतावनी, कहा- भारतीय कंपनियों से भेदभाव करने वाले देशों के साथ 'जैसे को तैसा' वाला होगा व्यवहार

By भाषा | Updated: December 10, 2019 05:54 IST

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सुना कि चीन अपने सरकारी ठेकों को किसी और के लिए खोला हो। उन्होंने कहा, "कई आसियान देश यहां तक कि जापान और कोरिया भी इस तरह की शर्तें रखते हैं कि कई भारतीय कंपनियों को निविदाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं मिले।"

Open in App
ठळक मुद्देपीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारतीय कंपनियों के साथ अनुंबध के मामले में भेदभाव करने वाले किसी भी देश को सार्वजनिक खरीद ठेकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गोयल ने आयात - निर्यात (एक्जिम) बैंक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि " मुक्त एवं समान पहुंच " की नीति इस सरकार ने दो साल पहले अपनाई है।

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारतीय कंपनियों के साथ अनुंबध के मामले में भेदभाव करने वाले किसी भी देश को सार्वजनिक खरीद ठेकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गोयल ने आयात - निर्यात (एक्जिम) बैंक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि " मुक्त एवं समान पहुंच " की नीति इस सरकार ने दो साल पहले अपनाई है।उन्होंने कहा, "जब हमने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया तो उसका एक मुख्य कारण यह भी था कि दूसरे देशों में हमारी कंपनियों को उन क्षेत्रों में बराबर और उचित अवसर नहीं मिलते हैं , जिनमें वे मजबूत स्थिति में हैं।"केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सुना कि चीन अपने सरकारी ठेकों को किसी और के लिए खोला हो। उन्होंने कहा, "कई आसियान देश यहां तक कि जापान और कोरिया भी इस तरह की शर्तें रखते हैं कि कई भारतीय कंपनियों को निविदाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं मिले।"गोयल ने कहा, "आज हमारी नीति यह है कि यदि हमारी कंपनियों को किसी दूसरे देश में अवसर या कारोबार करने की अनुमति नहीं मिलती है तो मैं आश्वासन दे सकता हूं कि हम उन्हें यहां भाग लेने की अनुमति नहीं देंगे।" 

टॅग्स :पीयूष गोयलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम