लाइव न्यूज़ :

फाइजर का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ दो प्रतिशत घटकर 100.55 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दवा कंपनी फाइजर लि. का बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 2.38 प्रतिशत घटकर 100.55 करोड़ रुपये रह गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 103.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 534.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 502.01 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 497.61 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 509.13 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 2,238.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,151.65 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये के शेयर पर 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के सामान्य लाभांश और पांच रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश की सिफारिश की है। इस तरह 2020-21 के लिए कुल लाभांश 35 रुपये प्रति शेयर रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम