लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने पीएसीएल निवेशकों को धन वापसी में देरी के लिए सेबी प्रमुख को फटकार लगाई

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च एक संसदीय समिति ने पीएसीएल निवेशकों को धन वापसी में देरी के लिए मंगलवार को सेबी प्रमुख अजय त्यागी को फटकार लगाई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही सहारा, शारदा और अन्य मामलों में निवेशकों की शिकायतों के समाधान में कथित रूप से ढुलमुल रवैये के लिए भी आलोचना की।

पीएसीएल की योजना में निवेश करने वाले गौरव कुमार सोनी की अगुवाई में आई याचिकाओं पर विचार करने के बाद संसदीय समिति ने त्यागी को तलब किया। बैठक की नोटिस के मुताबिक सोनी ने आरोप लगाया कि पर्ल्स एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के निवेशकों को धन लौटाने में सेबी ने ढुलमुल रवैया दिखाया है।

पीएसीएल ने कथित रूप से कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर लोगों ने धन लिया। सेबी ने पाया कि कंपनी ने गैरकानूनी तरीके से करीब 60,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। नियामक ने निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए कदम भी उठाए हैं।

बैठक में मौजूद सूत्रों ने कहा कि समिति के विभिन्न सदस्यों ने पीएसीएल के निवेशकों को धन वापस करने में ढुलमुल रवैये के लिए त्यागी को फटकार लगाई। सूत्रों ने कहा कि समिति के सदस्यों ने त्यागी से यह भी कहा कि वह समिति के समक्ष उपस्थित होने से परहेज न करें, जैसा कि उन्होंने इससे पहले दो बार किया।

सेबी ने पीएसीएल समूह के मामले में निवेशकों का धन वापस करने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम