लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच ने डब्ल्यूटीआई पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव समारोह के तहत विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि स्थापना के बाद से अपने पांचवें वर्ष में वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स (डब्ल्यूटीआई) 2021 ‘सशक्त और समर्थ भारत’ की दिशा में वह उन महिला उद्यमियों के योगदान का जश्न मनाएगा, जिन्होंने आत्मनिर्भर व्यवसायों का निर्माण किया है और असाधारण व्यापार समाधानों के जरिये चुनौतियों पर जीत हासिल की है।

इस साल डब्ल्यूटीआई पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र, सिस्को सीएसआर, फिक्की और ग्रांट थॉर्नटन इंडिया के साथ साझेदारी में आयोजित किए जा रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि आवेदन डब्ल्यूईपी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, और आवेदन 31 दिसंबर, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।

महिला उद्यमी अपना नामांकन खुद कर सकती हैं या उन्हें दूसरों द्वारा नामित भी किया जा सकता है। नामांकन सात श्रेणियों - सार्वजनिक तथा सामुदायिक सेवा, विनिर्माण क्षेत्र, गैर-विनिर्माण क्षेत्र, आर्थिक विकास को सक्षम करने वाले वित्तीय उत्पाद, जलवायु संबंधी कार्रवाई, कला, संस्कृति एवं हस्तशिल्प और डिजिटल नवाचार - में कराये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम