लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने परियोजनाओं की ड्रोन से मासिक वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जून भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय परियोजनाओं के विकास, निर्माण, संचालन और रखरखाव के सभी चरणों के लिए ड्रोन से मासिक वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी है।

एनएचएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ठेकेदारों को पर्यवेक्षण सलाहकार के टीम प्रमुख की मौजूदगी में ड्रोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। उन्हें एनएचएआई पोर्टल 'डेटा लेक' पर वर्तमान और पिछले महीने के तुलनात्मक परियोजना वीडियो भी डालना होगा।

उसने कहा कि पर्यवेक्षण सलाहकार इन वीडियो की समीक्षा करेंगे और परियोजना के विकास से संबंधित डिजिटल प्रगति रिपोर्ट्स पर सलाह-मशविरा दे सकेंगे।

एनएचएआई के अनुसार एनएचएआई के परियोजना निदेशक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की तिथि से साइट पर परियोजना के निर्माण की शुरुआत और परियोजना के पूरा होने तक मासिक ड्रोन सर्वेक्षण करेंगे।

एनएचएआई उन सभी विकसित परियोजनाओं के मासिक ड्रोन सर्वेक्षण भी करेगा जहां संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। यह सभी वीडियो डाटा लेक में रखी जाएंगी और इनका मध्यस्थ न्यायाधिकरणों और अदालतों के समक्ष विवाद समाधान प्रक्रिया के दौरान सबूत के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

उसने इसके अलावा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क की स्थिति के सर्वेक्षण के लिए नेटवर्क सर्वेक्षण वाहन (एनएसवी) की तैनाती को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम