लाइव न्यूज़ :

डेटा को मूलभूत सुविधा के तौर पर मानने की आवश्यकता: सीईए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने मंगलवार को कहा कि डेटा (सूचना-सामग्री) को मूलभूत आर्थक ढांचे के तौर पर लिया जाना चाहिये और इसमें राजमार्गों और हवाईअड्डों की तरह ही निवेश किउ जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम में कहा कहा कि डाटा केवल कामकाज में सुगमता नहीं है बल्कि जीवन जीने की भी सुगमता है। डेटा का इस्तेमाल करते हुये जीवन को और बेहतर बनाया जा सकता है।

सुब्रमणियम ने कहा, ‘‘हमें डाटा को सार्वजनिक हित की चीज मानना चाहिये ... डेटा को मूलभूत सुविधा की तरह माना जाना चाहिये जिसमें निवेश होना चाहिये, इसमें राजमार्गो और हवाईअड्डों की तरह निवेश किया जाना चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निजता कानून का उल्लंघन किये बिना बड़े पैमाने पर डाटा जुटाया जाना चाहिए। डेटा में प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी होनी चाहिये।’’

सुब्रमणियम ने कहा कि डेटा का इस्तेमाल कृषि, विनिर्माण, व्यवहारिक अर्थशास्त्र और एमएसएमई क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिये किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्ट अप का दूसरा बड़ा तंत्र है। ‘‘मैं जीवन जीने में सुगमता की स्टार्टअप अर्थव्यवस्था को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’

उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप के इस्तेमाल के लिये डेटा की विपुल उपलब्धता है, खासतौर से प्रशासनिक क्षेत्र का डाटा काफी मात्रा में उपलब्ध है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम