लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी का एनसीएलटी को वीडियोकॉन के दो पूर्व अधिकारियों को सुनवाई का मौका देने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले पर "नये सिरे से ध्यान देने" और उन्हें सुनवाई का मौका देने के बाद नया आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।

इन दोनों पूर्व अधिकारियों की संपत्तियां और बैंक खातों पर रोक लगी हुई है। एनसीएलएटी ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ को "निष्पक्ष, न्यायसंगत, संयमशील तरीके से गुण के आधार पर, नए सिरे से" जल्द ही जरूरी नया आदेश जारी करने का निर्देश देते कहा कि उसने (एनसीएलटी) "नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों की उपेक्षा" की थी।

एनसीएलएटी ने पाया कि एनसीएलटी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण नियम, 2016 के अनुसार, दोनों अपीलकर्ताओं - अरविंद बाली और सतपाल बंसल को सुनवाई का और अपना जवाब दाखिल करने का अवसर प्रदान नहीं किया गया था।

बाली और बंसल कर्ज में दबी वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के क्रमश: पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनसीएलटी ने इस साल 31 अगस्त को सुनवाई का कोई अवसर प्रदान किए बिना दोनों अपीलकर्ताओं की संपत्ति और बैंक खातों पर रोक लगाने का एकतरफा अंतरिम आदेश जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम