लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने बांस आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 2.77 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:11 IST

Open in App

भोपाल, आठ सितंबर मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बांस आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 2.77 करोड़ रुपये का अनुदान निर्धारित किया है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य बांस मिशन ने निजी क्षेत्र के इच्छुक लाभार्थियों से 30 सितंबर तक प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में बांस आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 10 क्षेत्रों के पहचान की है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र के लाभार्थियों की 16 इकाइयां मंजूर की थीं और उन्हें 2.03 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था।

उन्होंने कहा कि यह अनुदान प्रमुख रूप से बांस के ट्रीटमेंट तथा सीजनिंग प्लांट, बांस प्र-संस्करण केन्द्र एवं मूल्य संवर्धन इकाई, बांस कचरा प्रबंधन, अगरबत्ती इकाई, एक्टिवेटेड़ कार्बन प्रोडक्ट, बेम्बो बोर्ड/फ्लोर टाइल्स यूनिट और हाईटेक और बिग नर्सरी के प्रोजेक्ट पर दिया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इन उद्योगों के मामलों में राज्य बांस मिशन द्वारा परियोजना तैयार करने के लिये मार्गदर्शन दिया जा सकेगा। राज्य बांस मिशन, संबंधित बैंक की सहमति के बाद उपलब्ध बजट सीमा में परियोजना को स्वीकृत करेगा और बैंक के माध्यम से हितग्राही को अनुदान राशि का भुगतान कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस