लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी से 198 करोड़ में एनएक्सटी डिजिटल खरीदेगी माइंडट्री

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई सूचना प्रौद्योगिकी माइंडट्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एलएंडटी समूह से 198 करोड़ में एनएक्सटी डिजिटल बिजनेस कंपनी का अधिग्रहण करेगी।

माइंडट्री ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह अधिग्रहण उसे औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स (एलओटी) और उद्योग 4.0 में अतिरिक्त मौके प्रदान करेगा। एनएक्सटी डिजिटल बिजनेस खरीदने से उसे नई संभावनाओं के साथ-साथ मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं बेचने और समाधान प्रदान करने में मदद मिलेगी।

उसने बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के साथ यह समझौता 198 करोड़ रुपये में किया है। दोनों के बीच लेन-देन 31 जुलाई 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

एलएंडटी 61.03 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ माइंडट्री की प्रमोटर कंपनी है। एलएंडटी ने शेयर बाजार को अन्य सूचना में बताया कि उसने माइंडट्री को अपनी एनएक्सटी डिजिटल बिजनेस कंपनी स्थानांतरित कर दी है।

माइंडट्री के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक देवाशीष चटर्जी ने कहा, ‘‘औद्योगिक और विनिर्माण कंपनियां मूल्य श्रृंखला में डिजिटल तकनीकों को अपनाना शुरू कर रही हैं। लेकिन हमें डाटा से व्यावसायिक मूल्य के लिए विशेषज्ञता के साथ एक भागीदार की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम