लाइव न्यूज़ :

एमईआईएल ने अस्पतालों में 3,000 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:05 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 मई कोविड संकट के बीच मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (एमईआईएल) संक्रमितों के इलाज में मदद के लिये तमिलनाडु में विभिन्न अस्पतालों में 3,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है। कंपनी कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान में राज्य सरकारों की मदद के तहत यह कदम उठा रही है। इसके तहत कंपनी बिस्तरों के अलावा महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति कर रही है।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये बिस्तर उन अस्पतालों में स्थापित किये जा रहे हैं, जहां ऑक्सीजन की सुविधा है और राज्य सरकार के चिकित्सा कर्मचारी मौजूद होंगे।

शहर की इंजीनियरिंग कंपनी ने केवल 72 घंटे में मदुरै में अस्पताल में 500 बिस्तरों की व्यवस्था की।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 21 मई को मदुरै के थोप्पुर में सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा वाले इन बिस्तरों का उद्घाटन किया। फिलहाल 500 बिस्तरों में से 200 लोगों के लिये उपलब्ध हैं जबकि अन्य 300 जल्दी ही उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा कंपनी चेन्नई में 1,070 बिस्तरों की व्यवस्था की है। कंपनी दूसरे शहरों में भी कोविड संक्रमितों के इलाज के लिये बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम