लाइव न्यूज़ :

मेडप्लस का शेयर कारोबार के पहले दिन 41 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 796 रुपये के मुकाबले 41 प्रतिशत उछलकर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 27.51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,015 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 43.60 प्रतिशत उछलकर 1,143.10 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 40.81 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,120.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

वही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 30.65 प्रतिशत बढ़कर 1,040 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 40.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,120 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,372.38 करोड़ रुपये है। मात्रा के आधार पर बीएसई पर कंपनी के 11.99 लाख शेयरों और एनएसई पर 1.84 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 52.59 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने 1,398.3 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत निर्गम के लिए कीमत दायरा 780-796 रुपये प्रति शेयर रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा