लाइव न्यूज़ :

महामारी के झटके से उबरकर मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र 2021 में वृद्धि दर्ज करेगा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च वैश्विक सलाहकार फर्म ईएंडवाई और उद्योग संगठन फिक्की ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र महामारी के चलते 2020 में 24 प्रतिशत घटकर 1.38 लाख करोड़ रुपये रह गया था, लेकिन इस साल यह वृद्धि दर्ज करेगा और 2025 तक क्षेत्र का आकार लगभग दोगुना होकर 2.68 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में इस क्षेत्र का आकार 43,900 करोड़ रुपये घटकर 1.38 लाख करोड़ रुपये रह गया था और आय लगभग 2017 के स्तर पर वापस आ गई थी।

इसमें आगे कहा गया है कि 2020 की अंतिम तिमाही के दौरान आय में सुधार देखने को मिला और यह क्षेत्र 2021 में 25 प्रतिशत सुधार दर्ज करते हुए 1.73 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। इसके बाद 13.7 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 2023 में 2.23 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।

इस क्षेत्र की आय 2019 में 1.82 लाख करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के सभी खंड़ों में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में सिर्फ डिजिटल और गेमिंग खंड में तेजी रही। इस दौरान उनकी हिस्सेदारी इस क्षेत्र में 16 प्रतिशत से बढ़कर 23 प्रतिशत हो गई।

इस दौरान टेलीविजन सबसे बड़ा खंड बना रहा, जबकि डिजिटल मीडिया ने प्रिंट मीडिया को पीछे छोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम