लाइव न्यूज़ :

पुणे में नयी आवासीय परियोजना में 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जॉयविले

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर शापूरजी पालोनजी समूह की मध्यम आय वर्ग की आवास कंपनी जॉयविले ने पुणे में एक नयी आवासीय परियोजना के निर्माण की घोषणा की है। देश के प्रमुख संपत्ति बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना के तहत कंपनी इस परियोजना में 1,100 फ्लैटों का निर्माण करेगी।

जॉयविले शापूरजी पालोनजी समूह, एडीबी, आईएफसी और एक्टिस का भारत में आवासीय परियोजनाओं के विकास का 20 करोड़ डॉलर का मंच है। यह जॉयविले की छठी परियोजना है। पुणे के बाजार में यह उसकी तीसरी परियोजना है।

शापूरजी पालोनजी ने कहा कि उसने पश्चिमी पुणे के हिंजवाड़ी में नई आवासीय परियोजना ‘सेंसोरियम’ शुरू की है। 10 एकड़ में फैली इस परियोजना के तहत 1,100 प्रीमियम 2 बीएचके और 3 बीएचके अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। इन फ्लैटों की कीमत 64.4 लाख रुपये से शुरू होगी।

शापूरजी पालोनजी रीयल एस्टेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकटेश गोपालकृष्णन ने कहा, ‘‘पुणे हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। वहां भरोसेमंद ब्रांड के गुणवत्ता वाले मकानों की मांग है। यह परियोजना देश के प्रमुख बाजारों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।’’

शापूरजी पालोनजी ने इस परियोजना में निवेश के बारे में नहीं बताया है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि परियोजना में करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?