लाइव न्यूज़ :

जेपी इंफ्राटेक: एनबीसीसी, सुरक्षा ने बोलियों को आकर्षक बनाया, कर्जदाताओं को अधिक जमीन की पेशकश

By भाषा | Updated: April 30, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कर्ज में डूबे जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी तथा सुरक्षा समूह ने अपनी बोलियों को संशोधित करते हुए वित्तीय लेनदारों को अधिक जमीन देने की पेशकश की है।

सूत्रों के मुताबिक एनबीसीसी ने अपनी पेशकश को 1,903 एकड़ तक बढ़ा दिया है, जबकि सुरक्षा समूह ने कर्जदाताओं को 2,600 एकड़ से अधिक जमीन की पेशकश की है।

इससे पहले पेश की गई समाधान योजना में एनबीसीसी ने 1,526 एकड़ जमीन और सुरक्षा समूह ने 2,040 एकड़ जमीन की पेशकश की थी।

एनबीसीसी और मुंबई स्थित सुरक्षा समूह ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद ताजा बोलियां जमा की थीं।

सूत्रों के मुताबिक ऋणदाताओं की समिति की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें दोनों बोलियों पर विचार किया गया।

इससे पहले 17 अप्रैल को दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही जेपी इंफ्राटेक के कर्जदारों ने सुरक्षा समूह से बोली में अधिक जमीन की पेशकश करते हुये सुधार लाने को कहा था, वहीं घर खरीदारों ने आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा को कम करने की मांग की है।

जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिये जारी दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनबीसीसी और निजी क्षेत्र की कंपनी सुरक्षा समूह ने संशोधित बोलियां जमा की थीं।

जेपी इंफ्राटेक के मामले में यह बोली लगाने का चौथा दौर है। जेपी इंफ्राटेक अगस्त 2017 को दिवाला प्रक्रिया के तहत रख दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम