लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी को राहत, प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का सेबी का आदेश निरस्त, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 28, 2023 6:36 PM

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल, 2021 में मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता अंबानी, टीना अंबानी और कुछ अन्य लोगों पर कुल 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। अनिल अंबानी और टीना अंबानी वर्ष 2005 में इस कारोबार से अलग हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2000 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण नियमों का कथित तौर पर अनुपालन न करने से संबंधित है।कंपनी में पांच प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बारे में सूचना नहीं दी थी। विवादित आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता और इसे रद्द किया जाता है।

नई दिल्लीः प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने अधिग्रहण नियमों का पालन न करने पर उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और अन्य लोगों पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का सेबी का आदेश शुक्रवार को खारिज कर दिया। यह मामला वर्ष 2000 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण नियमों का कथित तौर पर अनुपालन न करने से संबंधित है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल, 2021 में मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता अंबानी, टीना अंबानी और कुछ अन्य लोगों पर कुल 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। अनिल अंबानी और टीना अंबानी वर्ष 2005 में इस कारोबार से अलग हो गए थे।

सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि वर्ष 2000 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवर्तक और संबंधित लोगों ने कंपनी में पांच प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बारे में सूचना नहीं दी थी। इस आदेश को अंबानी परिवार के सदस्यों की तरफ से अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दी गई थी।

न्यायाधिकरण ने 124 पृष्ठों के अपने निर्णय में कहा, "हमने पाया कि अपीलकर्ता ने शेयरों का पर्याप्त अधिग्रहण एवं अधिग्रहण नियमों (एसएएसटी) का उल्लंघन नहीं किया है। अपीलकर्ता पर किसी कानूनी अधिकार के बगैर जुर्माना लगाया गया है। परिणामस्वरूप विवादित आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता और इसे रद्द किया जाता है।"

इसके साथ ही सैट ने सेबी को जुर्माने की राशि चार हफ्ते के भीतर लौटाने के लिए भी कहा। अपीलकर्ताओं ने जुर्माने के तौर पर 25 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा करा दिए थे। सेबी ने अपने फैसले में कहा था कि गैर-परिवर्तनीय सुरक्षित विमोच्य डिबेंचर के साथ संबद्ध वारंट पर विकल्प के प्रयोग के परिणामस्वरूप आरआईएल प्रवर्तकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 6.83 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण किया था।

जो नियमों के तहत निर्धारित पांच प्रतिशत की सीमा से अधिक थी। इस तरह अर्जित शेयरों के बारे में रिलायंस के प्रवर्तकों और उनके सहयोगियों ने कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी थी। ऐसी स्थिति में उन पर अधिग्रहण नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।

टॅग्स :Reliance Industriesनीता अंबानीअनिल अंबानीभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)SEBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSEBI KYC: केवाईसी सत्यापन आसान, सेबी ने इसे सरल बनाया, जानें क्या है बदलाव, राशन कार्ड, बिजली बिल और आधार कार्ड में ऐसे करें प्रोसेस 

कारोबारGirls in ICT India-2024: अगर वर्ल्ड लीडर पर उभरना है तो लड़कियों को आगे लाइये, ईशा अंबानी ने कहा-टेक्नोलॉजी में हो बराबर हक मिले...

टेकमेनियाReliance Jio launches Rs 888: जियो धमाका, ₹888 की कीमत पर बेहतरीन OTT स्ट्रीमिंग प्लान पेश, कैसे उठाएं फायदा

कारोबारLIC-SEBI: आपके पास 16 मई 2027 तक का समय, सेबी ने जीवन बीमा निगम को दी राहत, जानें माजरा

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: क्यों घसीटते हैं अंबानी और अदानी को...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: आंध्र प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 58 पैसे गिरे, जानें आपके शहर में क्या है ईंधन के अभी के दाम

कारोबारफोनपे ने लंकापे के साथ भागीदारी की, श्रीलंका आने वाले सैलानी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान

कारोबारSBI FD rate hike: बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की नई दरें जारी की, यहां देखिए क्या है स्लैब

कारोबारपरेशान करने वाली कॉल्स को अलविदा! केंद्र नई गाइडलाइंस कर रहा तैयार, अब इन्हें भरना होगा तगड़ा जुर्माना

कारोबारUTS Mobile App: लो जी एक और खुशखबरी!, कहीं जाना हो तो टिकट किधर से करें बुक, साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत, जानें फायदा