लाइव न्यूज़ :

देश का फिनटेक बाजार 2025 तक तीन गुना होकर 6.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचेगा : कराड

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड ने कहा है कि सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने बुधवार को उद्योग मंडल एसोचैम के एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मूल्य के हिसाब से 2025 तक देश का फिनटेक क्षेत्र तीन गुना होकर 6,20,700 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि उभरते बाजारों में भारत वित्तीय प्रौद्योगिकी को अपनाने में सबसे आगे है। मार्च, 2020 तक भारत में वित्तीय प्रौद्योगिकी की स्वीकार्यता की दर 87 प्रतिशत थी, जबकि इसका वैश्विक औसत 64 प्रतिशत था।

कराड ने कहा, ‘‘2019 में भारत का वित्तीय प्रौद्योगिकी बाजार 1,920 अरब रुपये था। 2025 तक इसके 6,207 अरब रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। कुशल श्रमबल की वजह से भारत वित्तीय प्रौद्योगिकी के विकास की दृष्टि से शानदार गंतव्य है।’’

उन्होंने बताया कि डिजिटल लेनदेन में भारत पहले स्थान पर है। भारत में कुल डिजिटल लेनदेन का आंकड़ा 25 अरब को पार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खातों तक पहुंच, डिजिलॉकर और यूपीआई आदि के जरिये वित्तीय प्रौद्योगिकी के विकास के लिए शानदार पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराता है।

कराड ने कहा कि सरकार एक मजबूत और सुरक्षित प्रौद्योगिकी तंत्र विकसित करने का प्रयास कर रही है। ‘‘हमें भरोसा है कि सार्वजनिक निजी भागीदार से वित्तीय समावेशन बढ़ेगा और सभी भारतीयों को आधुनिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।’’

उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि आधुनिक प्रौद्योगिकी वित्तीय समावेशन के लिए सबसे मजबूत माध्यम है। महामारी के दौरन बटन के एक क्लिक पर खातों में करोड़ों रुपये का स्थानांतरण हुआ।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान गरीबों तथा समाज के गरीब तबकों के खातों में नकदी हस्तांतरण में वित्तीय समावेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम