लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों में 38 अरब डॉलर का निवेश आया: कांत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:32 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ दिसंबर नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि पिछले छह महीने में देश की प्रौद्योगिकी कंपनियों में 38 अरब डॉलर का निवेश आया है। यह निवेश ऐसे समय आया जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामरी से जूझ रही है।

तीन दिवसीय टीआईई ग्लोबल समिट (टीजीएस) में कांत ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप परिवेश में 55,000 से अधिक स्टार्टअप का गठन हुआ जिन्होंने पिछले पांच साल में 60 अरब डॉलर का वित्त पोषण प्राप्त किया।

‘ऑनलाइन’ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है, भारत ने पिछले पांच या छह महीनों में 38 अरब डॉलर से अधिक प्रौद्योगिकी निवेश प्राप्त किया है। यह भारत की खासकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्षमता को बताता है ....।’’

एक सवाल के जवाब में कांत ने कहा ककि कृत्रिम मेधा (एआई) भारत के लिये एक बड़ा अवसर बनने जा रहा है। इस उभरती प्रौद्योगिकी से 2035 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 957 अरब डॉलर और आयेंगे।

डेटा सुरक्षा के सवाल पर उनहोंने कहा कि तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में हमें न केवल मजबूत डेटा सुरक्षा चाचहिये बल्कि डेटा सशक्तिकरण की भी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में 65 करोड़ के करीब इंटरनेट का उपयोग करने वाले हैं। हर तीन सैकिंड में एक नया कनेक्शन जुड़ता है। वहीं 50 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के बीच यह दुनिया में डेटा का सबसे अधिक उपभोग करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव