लाइव न्यूज़ :

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में कई गुना बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में कई गुना बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 369 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इंडियन बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 11,500.20 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 11,446.71 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय आलोच्य तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 9,624 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की पहली तिमाही में 10,120 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में घटकर 9.69 प्रतिशत रही। एक साल पहले जून, 2020 में यह 10.90 प्रतिशत थी।

इंडियन बैंक का शुद्ध एनपीए या फंसा कर्ज 2021-22 की पहली तिमाही में घटकर 3.47 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 3.76 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा