लाइव न्यूज़ :

FTA: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर फिर शुरू होगी बात, 24 फरवरी से होगा शुभांरभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2025 13:20 IST

FTA:  भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता 13 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी। दिसंबर, 2023 तक कुल 13 दौर की बातचीत हो चुकी है।

Open in App

FTA: भारत और ब्रिटेन आठ महीने से अधिक के अंतराल के बाद 24 फरवरी से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर फिर बातचीत फिर शुरू करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन के व्यापार और वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स बातचीत फिर शुरू करने के लिए भारत में होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि वह वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता 13 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी। दिसंबर, 2023 तक कुल 13 दौर की बातचीत हो चुकी है।

14वां दौर 10 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ था। मई, 2024 में ब्रिटेन में चुनाव की वजह से यह रुक गया था। अधिकारी ने कहा कि बातचीत पहले हासिल हो चुकी प्रगति से आगे के लिए होगी। वार्ता के जरिये हमारा प्रयास लंबित मुद्दों को हल करना और तेजी से व्यापार करार को अंतिम रूप देना है। भारत-ब्रिटेन एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

ऐसे समझौतों में, दो देश अपने बीच व्यापार किए जाने वाले अधिकतम उत्पादों पर सीमा शुल्क को या तो समाप्त कर देते हैं या काफी कम कर देते हैं। वे सेवाओं और द्विपक्षीय निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 के 20.36 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 21.34 अरब डॉलर हो गया। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार, कपड़ा, परिधान, जूते, कालीन, कार, समुद्री उत्पाद, अंगूर और आम सहित विभिन्न वस्तुओं को समझौते से लाभ होगा क्योंकि इन उत्पादों पर ब्रिटेन में अपेक्षाकृत कम से मध्यम शुल्क लगता है। 

टॅग्स :भारतUKबिजनेसTrade and Industry Association
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?