लाइव न्यूज़ :

एफपीआई में भारत अव्वल, 2020-21 में 2.6 लाख करोड़ रुपये की हुई आवक

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत वित्त वर्ष 2020-21 में सबसे अधिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) पाने वाला देश बनकर उभरा है और इस दौरान कुल अंतर्प्रवाह 2.6 लाख करोड़ रुपये रहा।

विशेषज्ञों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में नकदी की अधिकता और तेजी से आर्थिक सुधारों की उम्मीद के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारत में सबसे अधिक निवेश किया।

इस दौरान इक्विटी खंड में निवेश 2.74 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक रूप से एफपीआई डेटा उपलब्ध कराने के बाद से अब तक सबसे अधिक है।

इससे पहले वित्त वर्ष 2012-13 में इक्विटी खंड में 1.4 लाख करोड़ रुपये की सबसे अधिक आमद हुई थी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजय कुमार ने कहा कि खासतौर से वित्तीय क्षेत्र, बंधक ऋणदाता, फिनटेक कंपनियां और निजी बीमा कंपनियों ने एफपीआई प्रवाह को आकर्षित किया।

उन्होंने कहा कि आईटी, वित्तीय, सीमेंट और फार्मा क्षेत्र का अच्छा प्रदर्शन जारी रह सकता है, इसलिए वित्त वर्ष 22 में एफपीआई प्रवाह में वृद्धि हो सकती है।

एफपीआई ने 2020-21 में कुल 2.74 लाख करोड़ रुपये इक्विटी खंड में डाले, जबकि ऋण खंड से कुल 24,070 करोड़ रुपये निकाले, मिलेजुले इंस्ट्रूमेंट ने 10,238 करोड़ रुपये की आमद देखी।

इस तरह चालू वित्त वर्ष में 30 मार्च 2021 तक कुल एफपीआई आमद 2.6 लाख करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?