लाइव न्यूज़ :

भारत 2003 से जापान से वित्तीय सहायता पाने वाले शीर्ष देश : इक्रियर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारत 2003 से जापान सरकार से आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) के तहत सबसे अधिक वित्तीय मदद पाने वाला देश बना हुआ है। एक उद्योग निकाय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

भारत को जापान के ओडीए के महत्व पर एक वेबिनार के बाद अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर भारतीय अनुसंधान परिषद (इक्रियर) ने एक बयान में कहा कि 2003 से भारत, जापान से येन ऋण हासिल करने वाला शीर्ष देश है। इस मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा है, जो काफी साल पहले स्थान पर था।

इक्रियर ने कहा कि 2010 से 2020 के दौरान जापान ने भारत में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 3,100 अरब येन का ऋण दिया है। इनमें पूर्वोत्तर क्षेत्र की संपर्क परियोजनाएं भी शामिल हैं।

इक्रियर में जापान कार्यक्रम 2007 में स्थापित हुआ था। इस कार्यक्रम के तहत अवसरों का लाभ उठाने तथा भारत-जापान आर्थिक और रणनीतिक संबंधों की चुनौतियों को दूर करने के लिए गहन शोध अध्ययन और नियमित वार्ताएं की गई हैं।

जापान ओडीए के जरिये भारत में कई परियोजनाओं को समर्थन दे रहा है।

इक्रियर के चेयरमैन प्रमोद भसीन ने कहा कि आगे चलकर इक्रियर में जापान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये सामूहिक शोध तथा भारत और जापान के विशेषज्ञों के बीच वार्ता को बढ़ावा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस