लाइव न्यूज़ :

आईआईएफटी, टीपीसीआई ने कृषि निर्यात, आयात प्रबंधन में सर्टिफिकेट कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने वाणिज्य मंत्रालय के तहत भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के साथ हाथ मिलाया है। इस भागीदारी के तहत दोनों संयुक्त रूप से कृषि आयात और निर्यात प्रबंधन पर एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम की पेशकश करेंगे।

एक बयान में कहा गया है कि यह छह माह का ऑनलाइन कार्यक्रम निर्यातकों को कृषि व्यापार के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यावाहारिक ज्ञान उपलब्ध कराएगा। इनमें उत्पाद से लेकर बाजार की पहचान, निर्यात और आयात की प्रक्रियागत औपचारिकताएं, एक्जिम वित्त, नियामकीय मंजूरियां, लॉजिस्टिक्स और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सुरक्षित भुगतान का निपटान शामिल है।

आईआईएफटी के कुलपति मनोज पंत ने कहा कि कुछ संरचनात्मक चुनौतियों को हल करने और कृषि उत्पादों के विपणन में उपलब्ध अवसरों के दोहन के लिए संस्थान ने टीपीसीआई के साथ सर्टिफिकेट कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से कृषि व्यापार से जुड़े मौजूदा और संभावित लोगों के कौशल को बेहतर करेगा। उन्हें सूचना और ज्ञान उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वे आसानी से कृषि उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार कर सकेंगे।

टीपीसीआई के फूड और बेवरेज क्षेत्र की समिति के चेयरमैन विवेक अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम से मौजूदा और उदीयमान कृषि उद्यमियों और प्रबंधकों को मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम