लाइव न्यूज़ :

इक्रा का अनुमान, चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर दो प्रतिशत रहेगी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:02 IST

Open in App

(अर्थ 21 के तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

मुंबई, 24 मई घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि बीते वित्त वर्ष यानी 2020-21 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर दो प्रतिशत रहेगी। वहीं सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) की दृष्टि से यह तीन प्रतिशत रहेगी।

इसका मतलब है कि 2020-21 में अर्थव्यवस्था में गिरावट 10 प्रतिशत से कम रहेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का अनुमान है कि बीते वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आएगी।

इक्रा का अनुमान है कि बीते पूरे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत (रिपीट 7.3 प्रतिशत) की गिरावट आएगी।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है कि मार्च तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर दो प्रतिशत रहेगी। यह दिसंबर तिमाही के 0.40 प्रतिशत की तुलना में अधिक है।

एजेंसी का अनुमान है कि चौथी तिमाही में जीवीए की वृद्धि दर तीन प्रतिशत रहेगी। तीसरी तिमाही में यह एक प्रतिशत रही थी। ऐसे में अर्थव्यवस्था में पूरे वित्त वर्ष में दो अंकीय गिरावट दर्ज नहीं आएगी। एनएसओ ने ऐसा अनुमान लगाया है।

नायर ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि चौथी तिमाही में जीवीए की वृद्धि दर जीडीपी की वृद्धि से अधिक रहेगी। हमारा मानना है कि चौथी तिमाही में जीवीए का प्रदर्शन अर्थव्यवस्था में सुधार का अर्थपूर्ण संकेतक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?