लाइव न्यूज़ :

आईसीएआई के अध्यक्ष ने सदस्यों से हिंदी को अपनाने, बढ़ावा देने को कहा; आलोचना के स्वर उठे

By भाषा | Updated: October 24, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष निहार एन जंबूसरिया ने अपने सदस्यों से हिंदी को बढ़ावा देने, अपने काम में और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत में इस भाषा का इस्तेमाल करने को कहा है। कुछ हलकों में उनके इस निर्देश पर चिंता जतायी गयी है।

उन्होंने हाल ही में जारी अपने मासिक ‘समाचार पत्र’ में कहा, "हमारी मातृभाषा हिंदी की शक्ति को समझते हुए आईसीएआई अपनी कार्य संस्कृति में हिंदी के अधिक इस्तेमाल को अपनाने की कोशिश कर रहा है।"

संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित आईसीएआई, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए देश का सर्वोच्च निकाय है। इसके तीन लाख से अधिक सदस्य हैं।

संदेश को लेकर कुछ हलकों में उठी चिंताओं पर जंबूसरिया ने कहा कि सदस्यों के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने की कोई बाध्यता नहीं है।

उन्होंने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा, "(हिंदी का इस्तेमाल करने की) कोई बाध्यता नहीं है। यह एक विकल्प है। आप जिस भी भाषा में लिखना चाहें, लिखें, किसी पर कोई रोक-टोक नहीं है।"

जंबूसरिया ने यह भी कहा कि वह आगे इस मुद्दे पर स्थिति साफ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम