लाइव न्यूज़ :

देश में ऊंचे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सिलसिला जारी रहेगा : गोयल

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि भारत चालू वित्त वर्ष में भी उच्च प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव और वैश्विक स्तर पर निवेश प्रवाह कम रहने के बावजूद वर्ष 2020 में भारत को अब तक का सबसे ज्यादा एफडीआई मिला।

वित्त वर्ष 2020-21 में देश में एफडीआई का प्रवाह 19 प्रतिशत बढ़कर 59.63 अरब डॉलर हो गया। साथ ही इक्विटी, पुन: निवेश वाली आय और पूंजी को मिलाकर कुल एफडीआई बीते वित्त वर्ष के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 81.72 अरब डॉलर हो गया। 2019-20 में यह आंकड़ा 74.39 अरब डॉलर रहा था।

गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-होरासिस इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी हम अपने विदेशी निवेश में लगातार सात वर्षों की ऐतिहासिक ऊंचाईयों के इस क्रम को जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इसी तरह भारत का निर्यात भी अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह 400 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक से 21 जुलाई के दौरान निर्यात 22 अरब डॉलर रहा है, जो इस माह के अंत तक 32-33 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव