लाइव न्यूज़ :

हीरो लेक्ट्रो ने अपने उत्पादों के दाम पांच हजार रुपये तक बढ़ाये

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस नवंबर हीरो साइकिल्स की बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो लेक्ट्रो ने अभी उत्पादों के दाम पांच हजार रुपये तक बढ़ा दिये है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से उसने अपने सभी उत्पादों के दाम 7.5 से 12.8 प्रतिशत तक बढ़ा दिए है।

हीरो लेक्ट्रो बिजली से चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिलों की एक श्रृंखला बेचती है। कंपनी के सी श्रेणी में दस संस्करण है, जिनकी कीमत अब 28,999 रुपये से शुरू होगी। वही उन्नत एफ6आई श्रेणी की कीमत वृद्धि के बाद 54,999 रुपये कर दी गई है।

हीरो लेक्ट्रो के मुख्य कार्यालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मुंजाल ने कहा, ‘‘माल ढुलाई और कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण उत्पादों की कीमतों में वृद्धि जरूरी हो गई है। कीमतों में वृद्धि उत्पादों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करेंगी, जिससे हम ग्राहकों की अपेक्षाओं और वैश्विक मानकों पर खरा उतर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस