लाइव न्यूज़ :

एचसीएल ने दिल्ली सरकार को 17 आयातित ‘रेडी-टू-यूज’ ऑक्सीजन संयंत्र उपलब्ध कराए

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने दिल्ली सरकार को 17 आयातित ऑक्सीजन संयंत्र उपलब्ध कराए हैं। ये बिल्कुल इस्तेमाल किए जाने के लिए स्थापित कर दिए गए हैं।

कंपनी ने कहा कि इस ऑक्सीजन संयंत्रों के जरिये दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों की ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा और साथ ही इससे सरकार महामारी की किसी संभावित तीसरी लहर के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरलवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नडार मल्होत्रा ने एक वर्चुअल समारोह में इन संयंत्रों का उद्घाटन किया।

कंपनी ने बयान में कहा कि इन संयंत्रों का आयात फ्रांस से किया गया है। इन्हें दिल्ली के सात अस्पतालों में लगाया गया है। इन 17 संयंत्रों की सामूहिक क्षमता 7,300 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) की है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने दिल्ली सरकार को कुल 21 ऑक्सीजन संयंत्र उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

शेष चार संयंत्र भी दिल्ली आ चुके हैं। इन्हें अगले कुछ दिन में लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम