लाइव न्यूज़ :

सरकार जल्द ई-कॉमर्स क्षेत्र में एफडीआई को लेकर विभिन्न मुद्दों को स्पष्ट करेगी: गोयल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई देश के व्यापारियों द्वारा विदेशी ऑनलाइन कंपनियों पर लगातार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के उल्लंघन का आरोप लगााये जाने के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंत्रालय ‘बहुत जल्दी’ ई-कॉमर्स क्षेत्र पर कुछ स्पष्टीकरण लेकर आएगा।

गोयल ने हालांकि, कहा कि मंत्रालय एफडीआई के लिए ई-कॉमर्स पर नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं कर रहा है। नीति शीशे की तरह साफ है।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ई-कॉमर्स नीति और जो भी स्पष्टीकरण हैं, लेकर आएंगे। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जहां नीति का अक्षरक्ष: अनुपालन नहीं किया गया है। हम निश्चित रूप से जल्द इसपर चीजें स्पष्ट करेंगे।’’

गोयल का यह बयान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि मंत्री ने हाल में कहा था कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को कानून का पालन करना होगा और अपनी ताकत या धन के बल पर भारतीय हितों को नुकसान पहुंचाने से बचना होगा। कई बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारत आ रही हैं और नियमों को धता बता रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हाल में उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत ई-कॉमर्स नियमों का मसौदा घोषित किया है। अंशधारकों की राय लेने के बाद अंतिम नियम जारी किए जाएंगे।

गोयल ने कहा, ‘‘हम सबसे पहले ई-कॉमर्स के उपभोक्ता संरक्षण नियम लाना चाहते हैं। हमारा मानना है कि हमारा सबसे महत्वपूर्ण अंशधारक उपभोक्ता है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अन्य चीजों से ऊपर उपभोक्ता संरक्षण रहे।’’

इन नियमों के मसौदे से दुनिया के समक्ष एक कड़ा संदेश भी गया है।

गोयल ने कहा, ‘‘उपभोक्ता संरक्षण के लिए ई-कॉमर्स नियमों की घोषणा के जरिये हमने दिखाया है कि हमारी पहली प्राथमिकता और चिंता उपभोक्ता हैं।’’

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा समय-समय पर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) और एफडीआई नियमों का उल्लंघन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम