लाइव न्यूज़ :

सरकार एमएसएमई की आजीविका बनाये रखने के लिये उन्हें सामान ग्राहकों घर तक पहुंचाने की अनुमति दे

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों का निकाय एफआईएसएमई ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकारों को ‘लॉकडाउन’ के दौरान एमएसएमई को घरों तक सामान की आपूर्ति करने की अनुमति देने का सुझाव दिया। संगठन का कहना है कि इससे क्षेत्र को कोविड-19 संकट के दौरान अपनी आजीविका बनाये रखने के साथ वृद्धि को गति देने में मदद मिलेगी।

उसने कहा कि भारत में करीब 6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) हैं जो अर्थव्यवस्था के आधार हैं। महामारी की दूसरी लहर ने क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

एफआईएसएमई (फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे समय में हम केंद्र एवं राज्य सरकारों से दिशानिर्देशों की घोषणा करने का अनुरोध करते हैं जो एमएसएमई की आजीविका को बनाए रखने में मदद करेंगे।’’

संगठन ने आवश्यक और गैर-आवश्यक वस्तुओं के बीच ‘कृत्रिम’ भेद को हटाने का भी सुझाव दिया और एमएसएमई को केवल ‘होम डिलिवरी’ के माध्यम से सभी उत्पादों को बेचने की अनुमति देने का सुझाव दिया।

बयान के अनुसार, ‘‘यह उपाय नौकरियों और आर्थिक गतिविधियों की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। माल की राज्य के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्यों में आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस प्रकार की आवाजाही के लिये अलग से अनुमति/ई-पास की आवश्यकता नहीं है।’’

एफआईएसएमई ने यह भी कहा कि राज्यों को ई-कॉमर्स डिलिवरी कर्मियों को ‘फ्रंटलाइन’ कर्मचारी मानना ​​​​चाहिए और उनके टीकाकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस