लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की आपूर्ति पर नजर रखे हुये है सरकार: मंडाविया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने बुधवार को कहा कि सरकार कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न आवश्यक दवाओं की आपूर्ति पर नजर रखे हुये है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्री ने कहा कि उत्पादन और आयात बढ़ने के साथ कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली सभी दवाइयां अब भारत में उपलब्ध हैं।

मंडाविया ने कहा, "आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, मांग का प्रबंधन और उचित दाम पर उपलब्धता के साथ तीन सूत्रीय रणनीति के साथ इन दवाइयों की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि सरकार रेमडेसिविर, इनोक्सापरिन, मिथाइलप्रेड्निसोलोन, डेक्सामेथासोन, टोसिलिजुमाब और इवरमेक्टिन जैसी विभिन्न 'प्रोटोकॉल दवाओं' की आपूर्ति पर नजर रखे हुए हैं।

मंडाविया ने कहा कि इसके अलावा फैविपिराविर, एम्फोटेरिसिन और एपिक्सामैब जैसी दूसरी दवाइयों की आपूर्ति की भी निगरानी की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाले संयंत्रों की संख्या 20 से बढ़ाकर 60 कर दी गयी है जिसके साथ केवल 25 दिनों में इस दवा की उपलब्धता तीन गुना बढ़ गयी है। इसके उत्पादन में दस गुणा वृद्धि हुई है। अप्रैल में जहां 10 लाख शीशी प्रति माह बन रही थी वहीं मई 2021 में यह एक करोड़ तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि बाकी महत्वपूर्ण दवाओं का उत्पादन भी बढ़ाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम