लाइव न्यूज़ :

सरकार को एक्सिस बैंक में 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से 4,000 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई सरकार ने एक्सिस बैंक में एसयूयूटीआई के जरिये रखी गई 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचकर 4,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। दीपम सचिव तुहीन कांता पांडे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन (दीपम) सचिव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक्सिस बैंक के ओएफएस को अच्छी प्रतिक्रिया मिली जिसके परिणामस्वरूप एसयूयूटीआई ने 4,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। भागीदारी के लिये सभी को धन्यवाद।’’

सरकार ने दो दिन चले बिक्री पेशकश के जरिये एक्सिस बैंक में 5.80 करोड़ शेयरों की बिक्री की है। यह बैंक में स्पेशिफाइड अंडरटेकिंग आफ दि यूनिट ट्रस्ट आफ इंडिया (एसयूयूटीआई) के जरिये 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

प्रति शेयर 701 रुपये के मूल्य पर 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 4,000 करोड़ रुपये के करीब प्राप्ति हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम