लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 25 लाख फाइलों को डिजिटल किया, नौ लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली हुआ : श्रीनिवास

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सरकार ने 25 लाख फाइलों का डिजिटलीकरण किया और पुरानी फाइलों को हटाया है। इससे करीब नौ लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल को खाली किया जा सका है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के महानिदेशक वी श्रीनिवास ने मंगलवार को यहां एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ई-कार्यालयों से देश के कामकाज के संचालन के मॉडल में काफी बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज आप केंद्रीय सचिवालय में आएं, तो पाएंगे कि 25 लाख से अधिक फाइलें डिजिटल हो चुकी हैं। सिर्फ 10 लाख फाइलें ही भौतिक रूप में हैं।’’

श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग में विशेष सचिव भी है। उन्होंने कहा, ‘‘पुरानी फाइलें हटने से हम करीब नौ लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल को खाली करा पाए हैं। आज कार्यालयों की स्थिति काफी बेहतर है और आपको वहां कामकाज के लिए काफी जगह उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम