लाइव न्यूज़ :

सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के लिये कई कंपनियों को पीएलआई योजना के तहत दी मंजूरी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कई कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि इन कंपनियों में सीमेन्स हेल्थकेयर, सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज, निप्रो इंडिया कॉरपोरेशन और विप्रो जीई हेल्थकेयर शामिल हैं।

इन कंपनियों का संयंत्र लगाने में कुल निवेश 729.63 करोड़ रुपये अनुमानित है। जबकि करीब 2,304 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, ‘‘वाणिज्यिक उत्पादन एक अप्रैल 2022 से शुरू होने का अनुमान है जबकि सरकार द्वारा उत्पादन आधारित प्रोत्साहन का वितरण पांच साल की अवधि के दौरान अधिकतम 121 करोड़ रुपये प्रति आवेदनकर्ता होगा...।’’

मंत्रालय के अनुसार इन संयंत्रों की स्थापना से देश चिकित्सा उपकरण के खंड में काफी हद तक आत्मनिर्भर हो सकेगा।

आवेदनकर्ताओं को चार अलग-अलग खंडों...कैंसर केयर/रेडियोथैरेपी चिकित्सा उपकरण, रेडियोलॉजी और इमेजिंग तथा न्यूक्लीयर इमेजिंग उपकरण, एनेस्थेटिक और कार्डियो-रेसपिरेटरी चिकित्सा उपकरणों...के तहत आमंत्रित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?