लाइव न्यूज़ :

गुडईयर इंडिया का चौथी तिमाही मुनाफा तीन गुना बढ़कर 43.22 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई टायर निर्माता कंपनी गुडईयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक बढ़कर 43.22 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के परिणाम के अनुसार, कंपनी को वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 12.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 50 प्रतिशत बढ़कर 574.49 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 383.02 करोड़ रुपये रही थी।

गुडइयर इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) ने कहा कि यह वृद्धि, मजबूत कृषि मांग, उपभोक्ता प्रतिस्थापन व्यवसाय में विस्तार की पहल और मार्च 2020 के कोविड​​​​-19 से उपजे आधार प्रभाव से प्रेरित है।

पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए, कंपनी का कर भुगतान बाद का शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 88.84 करोड़ रुपये की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़कर 136.26 करोड़ रुपये हो गया। यह कंपनी का अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है।

वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल आय 1,814.29 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2020 को समाप्त पिछले वित्तीय वर्ष के 1,780.74 करोड़ रुपये की कुल आय से दो प्रतिशत अधिक है।

गुडइयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप महाजन ने कहा, ‘‘हमें अपने उपभोक्ता वितरण नेटवर्क के विस्तार से लाभ हुआ, विशेष रूप से ग्रामीण बाजारों में हम अपने कृषि व्यवसाय के साथ तालमेल बढ़ा रहे हैं।’’

कंपनी के पास 31 मार्च 2021 के अंत में 597 करोड़ रुपये की नकदी और बैंक अधिशेष था जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 546 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने वर्ष के दौरान दिसंबर 2020 में 80 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया था। इसके लिये कंपनी ने 185 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम