लाइव न्यूज़ :

सोना 191 रुपये, चांदी 1,062 रुपये लुढ़की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल वैश्विक बाजार में नरमी आने से स्थानीय सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोने का दाम 191 रुपये घटकर 46,283 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले दिन के कारोबार में सोना 46,474 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने को देखते हुये चांदी में भी 1,062 रुपये की बड़ी गिरावट आ गई और भाव 67,795 रुपये प्रति किलो ग्राम रह गया। पिछले दिन में यह 68,857 रुपये पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,769 डालर प्रति औंस पर नरम रहा वहीं चांदी 25.92 डालर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका की अर्थव्यवसथा में उम्मीद से बेहतर सुधार दिखाई देने से सोने के दाम में शुरुआत में आई बढ़त जाती रही। अमेरिका के बांड बाजार में प्रतिफल प्राप्ति बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट रही।’’

मोतिलाल ओसवाल फाइनेंसिल सविर्सिज में जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमाणी ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सकारात्मक आंकड़े आने और अमेरिकी बॉंड में प्राप्ति ऊंची होने से पीली धातु को लेकर आकर्षण कम हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम