लाइव न्यूज़ :

जीडीपी अनुमान अर्थव्यवस्था में वी-आकार का सुधार आने का संकेत: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अनुमान वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बारे में ताजा अनुमान अर्थव्यवस्था में वी-आकार (बड़ी गिरावट के बाद तेजी से सुधार) के पुनरोद्धार का संकेत है। यह चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से आर्थिक गतिविधियों में लगातार आ रहे सुधार को दर्शाता है।

वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान पर यह प्रतिक्रिया दी है। एनएसओ ने अनुमान लगाया है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘2020-21 का अग्रिम अनुमान चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार का संकेत देता है। यही वजह है कि चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में गिरावट अब 7.7 प्रतिशत ही रहने का अनुमान है।’’

बयान में कहा गया है कि तिमाही-दर-तिमाही सुधार अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और लॉकडाउन के बाद वी-आकार के सुधार को दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा कि हाल के महीनों में विभिन्न उच्च चक्रीय संकेतक आर्थिक गतिविधियों में व्यापक आधार पर सुधार का संकेत देते हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में अन्य विकसित देशों की तुलना में महामारी की स्थिति अधिक नियंत्रण में है। इससे भी आर्थिक पुनरोद्धार को रफ्तार मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस