लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट समाप्त करने के लिये जी-20 सदस्य देशों को और प्रयास करने की जरूरत: सीतारमण

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कोविड-19 संकट समाप्त करने के लिये जी-20 देशों से और प्रयास किये जाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सस्ती दर पर और सभी तक टीके की पहुंच आसान बनाना महत्वपूर्ण कदम है।

वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये आयोजित जी-20 देशों वित्त मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विकसित और विकासशील देशों के समूह की यह बैठक वैश्विक आर्थिक परिदृश्य , कोविड-19 संकट के जोखिम को कम करने तथा संकट के दौरान शुरू की गयी सामूहिक वैश्विक कार्यवाही को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिये हुई।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘वित्त मंत्री ने संकट को समाप्त करने के लिये जी-20 सदस्य देशों से और प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इस दिशा में सस्ती दर पर और सभी तक टीके की आसान पहुंच को महत्वपूर्ण कदम बताया।’’

सीतारमण ने जी-20 कार्य योजना को समूह की आर्थिक प्रतिक्रिया का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल हमारे द्वारा उठाये जा रहे कदमों को समन्वित कर रहा है बल्कि हमारे दीर्घकालीन पुनरूद्धार प्रयासों के लिये भी दिशानिर्देश उपलब्ध कराता है।

जी-20 सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों ने अप्रैल में कोविड-19 महामारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के लिये कार्य योजना प्रकाशित की थी।

कार्य योजना में स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय कदम शामिल हैं जिस पर जी-20 सदस्य देशों ने सहमति जतायी है। साथ ही इसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत और टिकाऊ बनाने को लेकर उपायों का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा इसमें जरूरतमंद देशों को मदद देने तथा मौजूदा संकट से सीख लेते हुए भविष्य में आने वाली समस्याओं से निपटने के उपायों की बात कही गयी है।

सीतारमण ने कहा कि सऊदी अरब की अध्यक्षता में जी-20 की एक महतवपूर्ण उपलब्धि ‘कर्ज सेवा निलंबन पहल’ है। उन्होंने कहा कि इसे हकीकत रूप देने के लिये सभी जी-20 सदस्य देशों को संयुक्त रूप से समन्वित प्रयास करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम