लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.14 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,14,744.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

सप्ताह के दौरान टीसीएस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत घट गई।

हालांकि, इन कंपनियों का कुल 99,183.31 करोड़ रुपये का नुकसान चार कंपनियों को हुए लाभ से कम रहा।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 57,816.18 करोड़ रुपये बढ़कर 12,28,898.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस ने 23,625.36 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 6,13,854.71 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 17,974.19 करोड़ रुपये के उछाल से 5,81,741.24 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 15,328.71 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,99,507.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 35,750.35 करोड़ रुपये घटकर 7,83,723.87 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 24,755.52 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,56,889.45 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,996.52 करोड़ रुपये घटकर 3,91,778.85 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक की 15,618.07 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,15,083.41 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 3,012.59 करोड़ रुपये घटकर 4,53,557.23 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 1,050.26 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,56,523.48 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम