लाइव न्यूज़ :

खाद्य सचिव ने नाफेड के पोषक चावल छिल्का तेल को बाजार में उतारा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने मंगलवार को सहकारी संस्था नाफेड के पोषक तत्वों से परिपूर्ण चावल छिल्का तेल (राइस ब्रान ऑयल) को बाजार में पेश करते हुये कहा कि इससे भारत में खाद्यतेलों के आयात को कम करने में मदद मिलेगी।

पांडे ने कहा कि नेफेड की इस पहल से भविष्य में आयातित खाद्य तेल पर देश की खपत निर्भरता में काफी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय खाद्य तेल विनिर्माताओं को आगे और अवसर प्रदान करेगा, और प्रधान मंत्री की आत्मानिर्भर भारत पहल को भी गति देगा।

इस चावल की भूसी के तेल का विपणन नेफेड (नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) द्वारा किया जाएगा।

खाद्यतेल को आभासी तरीके से जारी करने के मौके पर अरुण सिंघल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), संजीव कुमार चड्ढा, प्रबंध निदेशक, नेफेड और आतिश चंद्र, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) भी उपस्थित थे। .

एफसीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने बताया कि हाल ही में नेफेड और एफसीआई के बीच परिष्कृत चावल गूदे के उत्पादन और विपणन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस पहल के बारे में नेफेड के एमडी संजीव कुमार चड्ढा ने कहा कि इस पहल से स्वदेशी तेल निर्माण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

बयान में कहा गया है कि चावल की भूसी के तेल के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इससे कॉलस्ट्राल को कम रखता है। यह एक बूस्टर के रूप में भी काम करता है और इसमें विटामिन ई की उच्च मात्रा के कारण कैंसर का खतरा भी कम होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस तेल की सिफारिश अन्य खाद्य तेलों के सर्वोत्तम विकल्प के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम