लाइव न्यूज़ :

एफआईएसएमई ने छोटे-मझोले उद्यमों की मदद के लिये आरबीआई को भेजे दस सुझाव

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 मई सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमसएमई) का संगठन एफआईएसएमई ने कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित एमएसएमई क्षेत्र की मदद के लिए आरबीआई को दस उपाय सुझाये है।

इन सुझावों में आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत किश्तों के भुगतान को स्थगित करना भी शामिल है।

पिछले साल केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के हिस्से के रूप में 3 लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की घोषणा की थी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडिया एंटरप्राइजेज (एफआईएसएमई) ने भारतीय रिर्जव बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को लिखे पत्र में कहा,‘‘संकट के समय में सबसे पहले जो खर्च कम की जाती है, वह कर्मचारियों को हटाना होता है। हमारी सरकार और आरबीआई से विनम्र प्रार्थना है कि जब तक बचाने के सभी प्रयास न किये जाए, तब तक किसी भी एमएसएमई को बंद न होने दें।’’

एफआईएसएमई ने एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमों को महत्व देने, कोरोना संकट के समय को विशेष परिस्थिति के रूप में लिये जाने और वेतन/सामाजिक सुरक्षा की लागत को भी उठाने के सुझाव दिये हैं।

इसके अलावा उसने कोविड काल के दौरान एनपीए प्रक्रिया को बंद करने तथा आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत किश्तों के भुगतान को स्थगित करने की भी मांग की हैं।

उसने कहा कि दस हजार छोटे उद्यमों के बंद होने के साथ लाखों कर्मचारी भी सड़क पर आ जायेंगे।

जिन उद्यमों के पूंजीगत व्यय फंस गई है, उन उद्यमों को कर्ज देने की सिफारिश के साथ-साथ निष्पादित परिसंपत्तियों के मामले में छूट और पुनर्गठन की भी मांग की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम