लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह मूडीज के साथ बैठक में सॉवरेन रेटिंग में सुधार का आग्रह करेगा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 सितंबर वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भारत की सॉवरेन रेटिंग में सुधार का आग्रह करेगा। मंत्रालय कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अधिक तेज गति के सुधार को देखते हुए अपनी बात रखेगा।

सूत्रों ने बताया कि नियमित प्रक्रिया के तहत हर साल वैश्विक रेटिंग एजेंसियों के साथ मंत्रालय की बैठक होती है। कुछ महीने पहले फिच के साथ एक बैठक हुई थी और अब अगले सप्ताह मूडीज के प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय की बैठक होगी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों पर जानकारी दी जायेगी।

इसके अलावा 28 सितंबर को होने वाली इस बैठक में वित्तीय घाटे और उधारी जैसे बजट अनुमान को पूरा करने के लिए देश की तैयारियों के बारे में भी भी विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

पिछले वर्ष मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' कर दिया था। उसका कहना था कि निरंतर कम वृद्धि और बिगड़ती राजकोषीय स्थिति को देखते हुये जोखिम कम करने के लिए नीतियों के कार्यान्वयन में चुनौतियां होंगी।

मूडीज ने नवंबर 2017 में 13 साल के अंतराल के बाद भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान बढ़ाकर बीएए3 से बीएए2 कर दिया था। बीएए3 सबसे निचला निवेश ग्रेड होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम