लाइव न्यूज़ :

फार्मईजी ने मेडलाइफ के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई ऑनलाइन फार्मेसी फार्मईजी ने बुधवार को कहा कि उसने मेडलाइफ के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसके साथ ही वह देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर डिलिवरी मंच बन गयी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मेडलाइफ के सभी उपयोगकर्ताओं को फार्मईजी के प्लेटफॉर्म पर ले आया जाएगा।

फार्मईजी सह संस्थापक धर्मिल सेठ ने कहा, "यह अधिग्रहण स्वास्थ्य सेवा उद्योग में हमारी स्थिति को काफी मजबूत करता है और इससे हमें ज्यादा भारतीय घरों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में और मदद मिलती है।"

फार्मईजी ने कहा कि वह अब वह देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर डिलिवरी प्लेटफॉर्म बन गयी है और हर महीने में वह 20 लाख से ज्यादा घरों में ऑनलाइन आपूर्ति कर रही है।

सेठ ने कहा कि कंपनी मेडलाइफ के खुदरा साझेदारों को अपने साथ जोड़ने और इस ब्रांड के साथ उनके सफर को जारी रखने को लेकर आशान्वित है।

कंपनी ने कहा कि वह इस समय करीब 80,000 दवा दुकानों के साथ काम कर रही है और 2021 के अंत तक इसे बढ़ाकर 100 शहरों में 1,20,000 दुकानों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम