लाइव न्यूज़ :

महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर लक्जरी उत्पादों की बिक्री में 23 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:08 IST

Open in App

मिलान, 18 (एपी) वैश्विक स्तर पर लक्जरी परिधान, आभूषण और सौंदर्य उत्पादों की बिक्री इस साल करीब 23 प्रतिशत घट सकती है। परामर्शक कंपनी बेन की ओर से बुधवार को जारी अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है।

हालांकि, यह गिरावट पूर्व में लगाए गए अनुमान से कम रहेगी। पहले इनकी बिक्री में 35 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। चीन के बाजार में सुधार से गिरावट के अनुमान को कम किया गया है।

बेन के अर्द्धवार्षिक अध्ययन में कहा गया है कि 2020 में इस क्षेत्र में का राजस्व 217 अरब यूरो (256 अरब डॉलर) रहने का अनुमान है, जो 2014 के स्तर से करीब दो अरब यूरो कम है। वहीं 2019 की तुलना में यह करीब 64 अरब यूरो कम है।

अध्ययन में कहा गया है कि 2009 के वित्तीय संकट के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। उस समय उद्योग में नौ प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन अगले साल ही इसमें सुधार आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस