लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने स्थानीय खरीद की सूची में राउटर, स्विच को जोड़ने का आदेश फिलहाल रोका

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सरकारी इकाइयों के लिए स्थानीय विनिर्माताओं से खरीदे जाने वाले दूरसंचार उपकरणों की सूची का विस्तार करने संबंधी अपने आदेश को फिलहाल रोक दिया है।

विभाग ने 31 अगस्त को जारी अपने आदेश में एसडी-वान राउटर और स्विच समेत दो दर्जन अन्य दूरसंचार उपकरणों को स्थानीय निर्माताओं द्वारा ख़रीदे जाने वाली सूची में शामिल किया था। इनका उपयोग दूरस्थ शाखाओं और डेटा केंद्रों को जोड़ने के लिए किया जाता है।

विभाग ने इसके अलावा इन उपकरणों के उपयोग के लिए आयात किये जाने वाले घटकों की अनुमति दे दी थी।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘ दूरसंचार विभाग द्वारा 31 अगस्त, 2021 को जारी किये गए आदेश को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। विभाग ने हालांकि इस फैसले को टालने का कारण नहीं बताया।’’

विभाग ने अपने 31 अगस्त के आदेश में कहा था कि केवल स्थानीय विनिर्माताओं से खरीद वाली निविदाओं को अनुमति दी जायेगी क्योंकि उनके पास 'पर्याप्त स्थानीय क्षमता और स्थानीय प्रतिस्पर्धा' मौजूद है।

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने घरेलू विनिर्माताओं को प्राथमिकता देने के आदेश का जिक्र जरूर किया, लेकिन उन्होंने विशिष्ट रूप भारतीय कंपनियों से खरीद के बारे में नहीं कहा है।

उन्होंने कहा कि केवल 'मेक इन इंडिया' कंपनियों को उपकरण की पेशकश करने के अनिवार्य नहीं होने से वैश्विक कंपनियों को भी निविदा में भाग लेने की अनुमति मिली। इससे आदेश के मूल उद्देश्य का पालन नहीं हुआ तथा कुछ सरकारी बैंकों द्वारा 'मेक इन इंडिया' मानदंडों का अनुपालन नहीं करने वाली निविदाओं पर भी सवाल खड़ा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम