लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार डाउन, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 10:29 IST

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 195 अंक गिरकर 84,756 पर और निफ्टी 64 अंक गिरकर 25,949 पर बंद हुआ। ज़्यादातर दिग्गज शेयरों पर दबाव रहा, जिससे सूचकांक नीचे गिरे।

Open in App

Share Market Today:  वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 292.95 अंक की गिरावट के साथ 84,658 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83.3 अंक फिसलकर 25,930.15 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग में भारी गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 442.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 1,465.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम