लाइव न्यूज़ :

घरेलू निर्यातकों को कृषि उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये: विजय राघवन

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन ने घरेलू निर्यातकों को कृषि उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान देने का सुझाव दिया है क्योंकि यह अभी भी इस क्षेत्र के निर्यातकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी और मत्स्य पालन क्षेत्र के निर्यात में गुणवत्ता, विनियमन और बाजार विश्लेषण का महत्वपूर्ण महत्व है। उन्होंने ये बातें 12 अगस्त को संपन्न अनुसंधान

एवं विकास निर्यात पर फियो (भारतीय निर्यात संगठनों का महासंघ) की दो दिवसीय आभासी ‘ओरिएन्टेशन’ कार्यशाला में कही।

राघवन के हवाले से फियो ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि यह अभी भी हमारे देश में कृषि निर्यातकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।’’

सलाहकार ने यह भी कहा कि आरएंडडी (अनुसंधान और विकास) सेवाओं में वैश्विक व्यापार वर्ष 2020 में 339 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें से निर्यात 167 अरब डॉलर था, और भारत के पास इस क्षेत्र में भारी क्षमता संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन, पौधों के विकास, निर्यात आदि के आंकड़ों का विश्लेषण करके 'आईटी कृषि राष्ट्र' बनने पर अतिरिक्त ध्यान देने के साथ-साथ कृषि को शास्त्रीय तरीके से देखने की जरूरत है।’’

फियो के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि देश के आर्थिक विकास के लिए अनुसंधान एवं विकास में निवेश महत्वपूर्ण है।

शक्तिवेल ने कहा, ‘‘भारत को अनुसंधान एवं विकास में निवेश बढ़ाने की जरूरत है, जो वर्तमान में हमारे सकल घरेलू उत्पाद का 0.7 प्रतिशत है, जो कि अमेरिका (जीडीपी का 2.8 प्रतिशत), चीन (2.1 प्रतिशत) और इज़राइल (4.3 प्रतिशत) जैसे कई देशों द्वारा अनुसंधान एवं विकास पर किए गए खर्च से काफी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम