लाइव न्यूज़ :

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने 213 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:46 IST

Open in App

नागपुर, पांच जुलाई जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने सोमवार को कहा कि उसने 213.87 करोड़ रुपये की इनपुट टेक्स क्रेडिट धोखाधड़ी में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस धोखाधड़ी को उन कंपनियों के जरिये अंजाम दिया गया, जो सिर्फ कागजों पर ही थी।

डीजीजीआई के अधिकारियों के अनुसार इस जालसाजी में तीन फर्जी कंपनियों के जरिये तंबाकू उत्पादों का संदिग्ध तरीके से आईसीडी मिहान (नागपुर) के जरिये निर्यात हुआ दिखाकर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) रिफंड का दावा किया जाता रहा है। एक जुलाई से नागपुर में विभिन्न जगहों पर तलाशी के बाद इस गिरोह का पता चला।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस धोखाधड़ी के पीछे के सरगना के बारे में कुछ जानकारी मिली है। धोखाधड़ी के जरिये लिये जाने वाले कुल आईटीसी रिफंड में से 123.97 करोड़ रुपये पहले ही हिंगना स्थित सीजीएसटी इकाई प्रसंस्करण कर चुकी है। जबकि डीजीजीआई के समय पर हस्तक्षेप से शेष 89.90 करोड़ रुपये के रिफंड को रोक लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें