लाइव न्यूज़ :

विदेशी कोयला खरीद की इजाजत पर केंद्र सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:08 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने देश के सभी तापीय बिजली घरों को जरूरत पड़ने पर 15 प्रतिशत विदेशी कोयले की खरीद को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी कथित परामर्श पर सवाल उठाते हुए इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को देश के सभी तापीय बिजली घरों को एक परामर्श जारी किया है जिसमें कहा गया है कि विदेश में कोयले की कमी को देखते हुए अपनी कुल आवश्यकता के 15 फीसद हिस्से के बराबर विदेशी कोयला खरीद सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले मार्च में विदेशी कोयले की कीमत 60 डॉलर प्रति टन थी जो सितंबर में बढ़कर 200 डॉलर प्रति टन पहुंच गई है। ऐसे में जब इस कोयले के इस्तेमाल से बिजली बनेगी तो उसकी कीमत भी काफी ज्यादा हो जाएगी। इसका खामियाजा देश के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा।

वर्मा ने केंद्र सरकार से इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने दावा किया था कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है तो अब सरकार ने गुपचुप तरीके से एडवाइजरी जारी कर विदेशी कोयले की खरीद की इजाजत क्यों दी।

वर्मा ने कहा कि विदेशी कोयले की खरीद को बढ़ावा देकर बिजली दरें महंगी करने की खुली छूट दिए जाने का उपभोक्ता परिषद जमकर विरोध करेगी और जरूरत पड़ी तो पूरे देश के उपभोक्ता संगठन एक मंच पर आकर आंदोलन करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से उन निजी औद्योगिक घरानों को फायदा होगा जिनके पूरे देश में बिजली घर लगे हैं। साथ ही विदेश में उनकी कोयला खदानें भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम